जेएससीए स्कूल लीग कल से

जमशेदपुर. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जेएससीए स्कूल लीग का आयोजन तीन जुलाई से किया जायेगा.

जमशेदपुर. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जेएससीए स्कूल लीग का आयोजन तीन जुलाई से किया जायेगा. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कुल 18 टीमें हिस्सा लेंगी. इन टीमों को चार अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप-ए में विग इंग्लिश स्कूल, गुलमोहर हाई स्कूल, शिक्षा निकेतन, आरके मिशन सिदगोड़ा शामिल है. ग्रुप बी में एडीएल, डीएवी पटेलनगर, केपीएस मानगो, डीएवी बिष्टुपुर, भारत सेवाश्रम है. ग्रुप सी में जुस्को स्कूल साउथ पार्क, एसडीएसएम, आरके मिशन बिष्टुपुर, चर्च स्कूल बिष्टुपुुर को रखा गया है. वहीं, ग्रुप डी में चिन्मयाा विद्यालय, काशीडीह हाई स्कूल, डीबीएमएस करियर एकेडमी, मारवाड़ी हाई स्कूल व नरेभाम हंसराज इंग्लिश स्कूल की टीम को रखा गया है. मैच की शुरुआत सुबह आठ बजे से होगी. पहला मैच टेल्को मैदान में आरके मिशन सिदगोड़ा और विग इंग्लिश स्कूल से होगा. वहीं, को-ऑपरेटिव कॉलेज में भारत सेवाश्रम का मैच डीएवी पटेलनगर से होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >