जमशेदपुर. शहीद निर्मल महतो स्टेडियम में खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में सेंट मेरीज इंग्लिश की टीम ने लोयोला स्कूल को दस विकेट से हराया. छह-छह ओवर में के इस मैच में लोयोला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में छह विकेट पर 31 रन बनाए. अभिनव ने दो विकेट लिये. जवाब में सेंट मेरीज की टीम 3.4 ओवर में बिना विकेट गंवाये 33 रन बनाकर मैच जीत लिया. अभिनव प्लेयर ऑफ द मैच बने. शुक्रवार को हुए भारी बारिश के कारण यह मैच 20-20 ओवर की जगह छह-छह ही ओवर का खेला गया.
Jsca school league : सेंट मेरीज ने लोयोला स्कूल को दस विकेट से हराया
जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में सेंट मेरीज इंग्लिश की टीम ने लोयोला स्कूल को दस विकेट से हराया.
