जमशेदपुर. विकास क्रिकेट क्लब की टीम ने जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में रुरल ग्रीन को 107 रन से हराया. टेल्को ग्राउंड में सोमवार को खेले गये इस मैच में विकास क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में नौ विकेट पर 200 रन बनाए. विवेक कुमार ने 67 रनों का योगदान दिया. रुरल ग्रीन की ओर से पीयूष दत्ता ने चार विकेट लिये. जवाब में रुरल ग्रीन की टीम 22.4 ओवर में 92 रन पर सिमट गयी. विकास सीसी की ओर से मनीष कुमार यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 27/5 विकेट लिये. मनीष कुमार यादव प्लेयर ऑफ द मैच रहे.
jamshedpur sports news : विकास क्रिकेट क्लब ने रुरल ग्रीन को 107 रन से हराया
जमशेदपुर. विकास क्रिकेट क्लब की टीम ने जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में रुरल ग्रीन को 107 रन से हराया
