जमशेदपुर. द्वितीय ईस्ट जोन सीनियर रोलबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 24-25 अप्रैल को मेघालय की राजधानी शिलांग में की जायेगी. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए झारखंड सीनियर टीम (महिला व पुरुष) की घोषणा कर दी गयी है. टीम का कोच चंदेश्वर साहू को नियुक्त किया गया है. पुरुष टीम का कप्तान करण संधु को और महिला टीम का कप्तान लवली कुमारी को बनाया गया है. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए झारखंड की टीम 21 अप्रैल को टाटानगर रेलवे स्टेशन से मेघालय के लिए रवाना होगी. टूर्नामेंट कुल सात राज्य की टीमें शिरकत करेंगी. पुरुष टीम में करण संधु (कप्तान), श्रीकांत साहू, दिव्यम मंडल, मनमीत सिंह, पीयूष (गोलकीपर), वी लोकेश राव (गोलकीपर), दीपांशु सिंह, श्रेयस शेखर, उबैद रहमान खान, अभिषेक कुमार, रणवीर सिंह शामिल है. महिला टीम में लवली कुमारी (कप्तान), दिशा कौर कलसी (गोलकीपर), सुदिप्ता घोष, अनुप्रिया, निधि कुमारी, दीपाली कुमारी, तृषा कुमारी, आस्था सिन्हा को जगह दी गयी है.
Jamshedpur sports news : झारखंड सीनियर रोलबॉल टीम घोषित, लवली व करण बने कप्तान
जमशेदपुर. द्वितीय ईस्ट जोन सीनियर रोलबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 24-25 अप्रैल को मेघालय की राजधानी शिलांग में की जायेगी.
