Jsca a division cricket league sourbh chanda : सौरभ ने बनाये 155 रन, पायोनियर सीसी दो विकेट से जीता

सौरभ चंदा (155 रन) की शानदार बल्लेबाजी की मदद से पायोनियर क्रिकेट क्लब की टीम ने जेएससीए ए डिवीजन लीग के एक मैच में स्कूल ऑफ क्रिकेट को दो विकेट से पराजित किया.

जमशेदपुर. सौरभ चंदा (155 रन) की शानदार बल्लेबाजी की मदद से पायोनियर क्रिकेट क्लब की टीम ने जेएससीए ए डिवीजन लीग के एक मैच में स्कूल ऑफ क्रिकेट को दो विकेट से पराजित किया. को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन लीग के इस मैच में स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने टॉस जीकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में छह विकेट पर 301 रन बनाए. श्रियांश राज ने 123 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. अंशु कुमार ने 73 रनों का योगदान दिया. पायोनियर सीसी की ओर से दिवाकर झा व जगदीश प्रधान ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में पायोनियर सीसी की टीम 44.4 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 305 रन बनाकर मैच जीत लिया. सौरभ चंदा ने 132 गेंद में 155 रनों की पारी खेली. इसमें 13 चौके व 7 छक्के शामिल है. समीर शर्मा ने 61 रन बनाए. नरेंद्र देव ने तीन व सूरज प्रधान ने दो विकेट अपने नाम किये. सौरभ चंदा को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >