जमशेदपुर. यूनाइटेड क्लब में झारखंड स्टेट बिलियर्डस एंड स्नूकर एसोसिएशन की ओर से स्टेट रैंकिंग बिलियर्डस एंड स्नूकर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. 24 मई तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के पहले दिन महिला सिक्स रेड स्नूकर चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला गया. इसमें सुष्मा खनाल ने प्रतीमा कुमारी को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया. अंतिम स्कोर 43-32, 49-13 व 43-12 रहा. पुरुष बिलियर्ड्स चैंपियनशिप के पहले राउंड में अमन कुमार ने दीपक पारिख को, मोहित मानिक ने कुश अडेसरा को, सुमित अग्रवाल ने माधव हरपाल को, अमन कुमार ने सुशांत सिन्हा को व अनिश पारिख ने मोहित मानिक को मात दी. बालक अंडर-21 स्नूकर स्पर्धा में आयुष कुमार ने मो इमरान को व यशवंत राव ने दिलांश पटनी को मात दी. इस प्रतियोगिता में जमशेदपुर, रांची व हजारीबाग के से कुल 80 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं.
Snooker and billiards : महिला सिक्स रेड स्नूकर में सुष्मा खनाल चैंपियन
यूनाइटेड क्लब में स्टेट रैंकिंग बिलियर्डस एंड स्नूकर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है.
