Prabhat Khabar EXCLUSIVE: जमशेदपुर में बोधनवाला घाट पर ऐसे हुआ ट्रक हादसा, देखें LIVE VIDEO

प्रतिमा विसर्जन के लिए जिस ट्रक पर मां दुर्गा की प्रतिमा लेकर लोग आए थे, उसी ट्रक ने डेढ़ दर्जन लोगों को रौंद डाला, जिसमें कम से कम पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी को आनन-फानन में पास के अस्पताल टीएमएच में भर्ती कराया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई.

दुर्गा पूजा के विसर्जन के दौरान जमशेदपुर में मंगलवार (24 अक्टूबर) को उस वक्त बड़ा हादसा हुआ, जब एक ट्रक ने भीड़ को रौंद डाला. अनियंत्रित होकर ट्रक पीछे की तरफ ढलान पर खरकई नदी में उस ओर तेजी से लुढ़क गया, जिधर बड़ी संख्या में लोग खड़े थे. प्रतिमा विसर्जन के लिए जिस ट्रक पर मां दुर्गा की प्रतिमा लेकर लोग आए थे, उसी ट्रक ने डेढ़ दर्जन लोगों को रौंद डाला, जिसमें कम से कम पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी को आनन-फानन में पास के अस्पताल टीएमएच में भर्ती कराया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई. हालांकि, प्रशासन की ओर से एक ही व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गई है. इस हादसे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया है. वहीं, जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक और झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अस्पताल में जाकर घायलों से मुलाकात की. उनका हालचाल जाना. पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने घायलों को सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को आईसीयू में रखा गया है. सांसद विद्युत वरण महतो ने मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है, तो ब्रह्मर्षि विकास मंच के विकास सिंह ने 25-25 हजार रुपए आर्थिक मदद देने की घोषणा की. प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) के एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें कैसे हुआ हादसा.

https://www.youtube.com/watch?v=6psvLdW8LLI

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >