Jamshedpur News : जीत महतो मौत मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में दर्ज

गोकुल नगर के जीत महतो मौत मामले को एनएचआरसी ने रजिस्टर्ड कर लिया है. आयोग ने डायरी नंबर 372/IN/2026 दर्ज करते हुए इसकी जानकारी मानवाधिकार कार्यकर्ता मनोज मिश्रा को मेल के माध्यम से दी है.

Jamshedpur News :

गोकुल नगर के जीत महतो मौत मामले को एनएचआरसी ने रजिस्टर्ड कर लिया है. आयोग ने डायरी नंबर 372/IN/2026 दर्ज करते हुए इसकी जानकारी मानवाधिकार कार्यकर्ता मनोज मिश्रा को मेल के माध्यम से दी है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) को मामले की जानकारी देते हुए मनोज मिश्रा ने बताया था कि 29 दिसंबर 25 को 22 वर्षीय जीत महतो को एमजीएम थाना की पुलिस मोबाइल चोरी के आरोप में ले गयी थी. घरवालों ने बताया था कि जीत की तबीयत ठीक नहीं है और उसकी पत्नी नौ माह के गर्भ से है. परंतु पुलिस ने इसे गंभीरता से न लेते हुए दो दिनों तक थाना में रखकर जीत से पूछताछ की.

घरवालों के अनुसार उन्हें उस अवधि में जीत से मिलने भी नहीं दिया गया. दो दिनों बाद जब जीत की हालत बेहद नाजुक हो गयी, तब पुलिस के द्वारा जीत को एमजीएम सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी थी. मनोज मिश्रा ने आयोग से पीड़ित परिवार को उचित सरकारी मुआवजा दिलाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने एवं सभी थाना में थर्ड डिग्री की कार्यवाही की रोकथाम, सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >