सूर्यधाम में इस दिन जन्माष्टमी की रहेगी धूम, डांस विजेता को मिलेगा 20 हजार का इनाम, जानें कैसे ले सकते हैं प्रतियोगिता में भाग

जमशेदपुर के सूर्यधाम में 2 से 4 सितंबर तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन होगा. इस दौरान बाल राधा-कृष्ण सजाओ और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें आकर्षक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे. प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 1 सितंबर है.

जमशेदपुर : सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम में दो से चार सितंबर तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. इसमें बाल राधा-कृष्ण सजाओ और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता होगी. यह जानकारी सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने सोमवार को भालुबासा के एक होटल में संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने कहा - चार सितंबर की मध्यरात्रि में बाल गोपाल का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा. इससे पहले दो सितंबर को बिरसा मुंडा टाउन हॉल में शाम पांच बजे बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता का ऑडिशन और तीन सितंबर को सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का ऑडिशन होगा. चार सितंबर की संध्या पांच बजे सूर्य मंदिर परिसर में दोनों प्रतियोगिताओं का फाइनल मुकाबला होगा.

सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता प्रथम पुरस्कार : 20,000 रुपये

मंदिर समिति के महासचिव अखिलेश चौधरी ने बताया - बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को 7,000 रुपये, द्वितीय को 5,000 रुपये और तृतीय को 3,000 रुपये नकद इनाम राशि दी जायेगी. सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 20,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 15,000 रुपये और तृतीय पुरस्कार 10,000 रुपये है. साथ ही बाल राधा-कृष्ण प्रतियोगिता के 10 प्रतिभागियों तथा सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के चतुर्थ और पंचम स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी. बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता में प्रतिभागी की अधिकतम उम्र 10 वर्ष रखी गयी है.

दी गयी जिम्मेदारी

बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता के प्रभारी गुंजन यादव हैं. अखिलेश चौधरी, रूबी झा, बोलटू सरकार, मीरा झा, कृष्णमोहन सिंह, रंजीत सिंह और सीतारामडेरा मंडल के सदस्य उनका सहयोग करेंगे. सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के प्रभारी दिनेश कुमार हैं. अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, कंचन दत्ता, बंटी अग्रवाल, पप्पू उपाध्याय और गोलमुरी मंडल के सदस्य उनका सहयोग करेंगे.

फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख आज

मीडिया प्रभारी प्रमोद मिश्रा ने कहा कि दोनों प्रतियोगिताओं के लिए फॉर्म वितरण 29 अगस्त से शुरू हो चुका है. जो सुबह नौ से दोपहर 12 बजे और शाम चार बजे से सात बजे तक मंदिर परिसर में मिल रहा है. फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि एक सितंबर संध्या सात बजे तक है. जन्माष्टमी मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री व मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू, मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह व अन्य शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kanhaiya lal singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >