Jamshedpur News : बोड़ाम : दो बाइक की टक्कर में नाबालिग समेत तीन लोग घायल
Copied link
बोड़ाम थाना अंतर्गत हलुदबनी में शुक्रवार को दो बाइक में टक्कर हो गयी. इस घटना में नाबालिग समेत तीन लोग घायल हो गये.
Jamshedpur News :
बोड़ाम थाना अंतर्गत हलुदबनी में शुक्रवार को दो बाइक में टक्कर हो गयी. इस घटना में नाबालिग समेत तीन लोग घायल हो गये. घायलों में शंकोसाई निवासी जितेंद्र सिंह, राघव सिंह सरदार (9 वर्ष) और आजादनगर निवासी अब्दुल रहमान शामिल हैं. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. सूचना मिलने के बाद घायलों के परिजन भी एमजीएम अस्पताल पहुंचे. परिजन के अनुसार राघव अपने फूफा जितेंद्र सिंह के साथ हाथीखेदा मंदिर से पूजा कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था. जबकि अब्दुल रहमान आजादनगर से पुरुलिया स्थित अपने गांव जा रहा था. इसी दौरान हलुदबनी में दोनों बाइक में टक्कर हो गयी.
राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.