धोनी से मंगवाते थे गांजा, ऑनलाइन पेमेंट के लिए घर में लगा रखा था क्यूआर कोड, महिला समेत दो गिरफ्तार

जमशेदपुर पुलिस ने वारिस कॉलोनी में चल रहे गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी में भारी मात्रा में गांजा, नकदी और QR कोड स्कैनर जब्त किए गए हैं. एक महिला समेत दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है.

जमशेदपुर : आजादनगर थाना अंतर्गत वारिश कॉलोनी में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. पुलिस की विशेष टीम ने रोड नंबर-04, बेहरा बगान स्थित एक मकान में छापेमारी कर 3.680 किलोग्राम गांजा, 1299 तैयार पुड़िया, 6,590 रुपये नकद और दो क्यूआर कोड स्कैनर, गांजा पैक करने का प्लास्टिक रैपर, ड्राइविंग लाइसेंस जब्त की है. इस मामले में महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे बुंडू के धोनी नामक युवक से गांजा मंगवाते थे.

सिटी एसपी ने दी जानकारी

शुक्रवार को केस का उद्भेदन करते हुए सिटी एसपी ललित मीना ने पत्रकारों को बताया कि इस मामले में एक महिला बिनीता तिर्की और एक व्यक्ति अब्दुल शकील को गिरफ्तार किया गया है. दोनों घर से ही गांजे की पैकिंग और शहर के विभिन्न इलाकों में आपूर्ति का अवैध कारोबार चला रहे थे.

गुप्त सूचना के बाद कार्रवाई

गुप्त सूचना मिली थी कि वारिश कॉलोनी स्थित एक घर में भारी मात्रा में गांजा रखकर बेचा जा रहा है. सूचना की गंभीरता को देखते हुये एसएसपी ने डीएसपी पटमदा दयानंद कुमार की अगुवाई में टीम गठित कर छापेमारी की. तलाशी के दौरान कमरों से भारी मात्रा में गांजे की पुड़िया और नकदी बरामद की गयी.

क्यूआर कोड से लेते थे पेमेंट

सिटी एसपी ललित मीना ने बताया - गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा बिक्री के लिए कैश के साथ-साथ डिजिटल पेमेंट भी लेते थे. इसके लिए उन्होंने घर में दो क्यूआर कोड लगा रखा था. आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे बरामद गांजा रांची जिले के बुंडू निवासी धोनी नामक व्यक्ति से मंगाते थे. इसके बाद गांजे को छोटी-छोटी पुड़िया में पैक कर आजादनगर, कपाली, मानगो और आसपास के इलाकों में ऊंचे दामों पर बेचते थे.

एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया. वहीं, मुख्य सप्लायर बुंडू निवासी धोनी की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

छापेमारी टीम में ये थे शामिल

पटमदा डीएसपी दयानंद कुमार, आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार, महिला एसआइ कविता, एसआइ मनीष कुमार राय, दीपक कुमार ठाकुर, पवन कुमार, जफर अंसारी और आजादनगर थाने के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shyam narayan jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >