jamshedpur news : इंजन से धुआं निकलते ही थमी वंदे भारत, बड़ा हादसा टला

टुनिया में ट्रेन के रोकने पर यात्रियों में मची अफरा-तफरी

टुनिया में ट्रेन के रोकने पर यात्रियों में मची अफरा-तफरी

jamshedpur news :

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत टुनिया में हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस (20871) शुक्रवार को एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गयी. ट्रेन के इंजन में हॉट एक्सेल की वजह से अचानक धुआं निकलने लगा. धुआं देखते ही लोको पायलटों ने आग लगने की आशंका में ट्रेन को टुनिया में रोक दिया. इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी और लोग एक-एक कर ट्रेन से नीचे उतर आये.चार हुटर बजते ही हरकत में आया रेल प्रशासनघटना की सूचना मिलते ही दोपहर 12.40 बजे चक्रधरपुर में चार हुटर बजाये गये, जिससे रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया. दोपहर 1.40 बजे एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (एआरटी) को टुनिया भेजा गया. तकनीकी टीम ने इंजन के हॉट एक्सेल पहिये को दुरुस्त किया. करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रेन को राउरकेला के लिए रवाना किया गया.

यात्रियों को दुरंतो एक्सप्रेस से भेजा गया राउरकेलासुरक्षा के मद्देनजर वंदे भारत के सभी यात्रियों को दुरंतो एक्सप्रेस में शिफ्ट कर राउरकेला भेजा गया. यात्रियों ने बताया कि इंजन से धुआं और जलने की गंध आ रही थी, जिससे वे डर गये थे. समय पर ट्रेन रुकने से सभी ने राहत की सांस ली.

क्या है हॉट एक्सेलएक्सेल बॉक्स में घर्षण बढ़ने से तापमान अत्यधिक बढ़ जाता है, जिससे धुआं और गंध निकलती है. इससे आग और दुर्घटना की आशंका रहती है, लेकिन सेंसर सिस्टम से समय रहते खतरा टल गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKHILESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >