jamshedpur news : मानगो नगर निगम की पहली मेयर ने सीएम से की शिष्टाचार मुलाकात
बन्ना गुप्ता ने “स्वच्छ व विकसित मानगो” का संकल्प दोहराया
jamshedpur news :
मानगो नगर निगम चुनाव जीतने के बाद पहली मेयर सुधा गुप्ता ने अपने पति व पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की. सुधा गुप्ता ने सीएम को पुष्पगुच्छ देकर आभार जताया. वहीं, मुख्यमंत्री ने जीत पर बधाई देते हुए शहरी विकास, पेयजल, स्वच्छता, सड़क व स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में सहयोग का आश्वासन दिया. मेयर ने मानगो की पेयजल व कचरा निस्तारण समस्याओं पर प्रस्ताव सौंपा. बन्ना गुप्ता ने “स्वच्छ व विकसित मानगो” का संकल्प दोहराया. सुधा गुप्ता ने इसे सेवा का अवसर बताते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया.