jamshedpur news : साकची से लापता किशोर महाराष्ट्र के बुलढाणा से बरामद

साकची से गत नौ जनवरी को लापता सीतारामडेरा के ह्यूम पाइप निवासी किशोर को पुलिस ने महाराष्ट्र के बुलढाणा से बरामद कर लिया है.

jamshedpur news :

साकची से गत नौ जनवरी को लापता सीतारामडेरा के ह्यूम पाइप निवासी किशोर को पुलिस ने महाराष्ट्र के बुलढाणा से बरामद कर लिया है. जमशेदपुर लाने के बाद किशोर को परिजन को सौंप दिया गया. उक्त जानकारी सोमवार को एसएसपी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान डीएसपी अकरम रजा ने दी. उन्होंने बताया कि काफी खोजबीन के बाद जब परिवार के लोगों को किशोर के बारे में जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने साकची थाना में सनहा दर्ज कराया. इसके बाद पुलिस ने अपने स्तर से खोजबीन शुरू की और अंतरराज्यीय पुलिस से सूचना को शेयर किया. इस दौरान पुलिस को किशोर के लोकेशन के बारे में जानकारी मिली. उसके बाद जमशेदपुर पुलिस की टीम महाराष्ट्र के बुलढाणा पहुंची और किशोर को बरामद किया.

बैंक खाते से पैसा ट्रांसफर करने पर पिता की डांट से डरा था

जानकारी के अनुसार, किशोर ने पिता के बैंक खाते से रुपये दूसरे के खाते में ट्रांसफर कर दिये थे. रकम ज्यादा होने के कारण पिता ने उसे फटकार लगायी थी. इसके बाद वह काफी डर गया था. पिता की और डांट न पड़े इसलिए वह वह टाटानगर स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर जमशेदपुर से बाहर चला गया था. हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKHILESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >