jamshedpur news : प्रदूषण है भारत की अदृश्य महामारी, हर साल 17 लाख मौतें : सुनील कुमार

इएमएसआइ के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदूषण, स्वास्थ्य और जीवनशैली पर हुआ मंथन

इएमएसआइ के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदूषण, स्वास्थ्य और जीवनशैली पर हुआ मंथन

दुनिया के 100 सबसे प्रदूषित शहरों में 83 भारत में

jamshedpur news :

भारत में वायु प्रदूषण अदृश्य महामारी की तरह है, जो किसी व्यापार युद्ध या टैरिफ से कहीं बड़ा आर्थिक और स्वास्थ्य संकट बन चुका है. प्रदूषण के कारण देश में हर साल लगभग 17 लाख लोगों की मौत हो रही है और औसत जीवन प्रत्याशा 3.5 वर्ष घट गयी है. उक्त बातें को-ऑपरेटिव कॉलेज में शनिवार को इनवायरमेंटल म्यूटाजेन सोसाइटी ऑफ इंडिया (इएमएसआइ) की 48वीं वार्षिक बैठक एवं तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन अवसर पर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के हायर एंड टेक्निकल एजुकेशन डायरेक्टर सुनील कुमार ने कहीं.

सुनील कुमार ने विश्व आर्थिक मंच (दावोस) में हार्वर्ड की अर्थशास्त्री व पूर्व आइएमएफ चीफ इकोनॉमिस्ट गीता गोपीनाथ के बयान का हवाला देते हुए कहा कि प्रदूषण भारत की अर्थव्यवस्था को सालाना 95 से 150 अरब डॉलर का नुकसान पहुंचा रहा है. एक्यूएयर वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2023 के अनुसार, दुनिया के 100 सबसे प्रदूषित शहरों में 83 भारत में हैं, जबकि दिल्ली सबसे प्रदूषित राजधानी है. उन्होंने बताया कि प्रदूषण का गंभीर प्रभाव डीएनए मरम्मत प्रणाली पर पड़ता है, जिससे कैंसर, हृदय रोग, श्वसन रोग और बांझपन का खतरा बढ़ता है.

सम्मेलन में पर्यावरण, स्वास्थ्य, आनुवंशिकी, एपिजेनॉमिक्स और म्यूटाजेनेसिस पर दर्जनों शोध पत्र प्रस्तुत किये गये. जीवनशैली सत्र में विशेषज्ञों ने बताया कि देश की 80 प्रतिशत आबादी विटामिन-डी की कमी से प्रभावित है. इंटरमिटेंट फास्टिंग, पर्याप्त नींद, संतुलित आहार और स्वस्थ तेलों के उपयोग की सलाह दी गयी. इससे पूर्व विशिष्ट अतिथि प्रो रंजीत कुमार सिंह, इएमएसआइ अध्यक्ष डॉ बनी बंदना गांगुली और सचिव डॉ देवाशीष रथ का स्वागत किया गया. प्रिंसिपल डॉ अमर सिंह ने स्वागत भाषण दिया, जबकि डॉ स्वाति सोरेन ने तीन दिनों के सम्मेलन की पूरी रिपोर्ट पेश की. फीडबैक सत्र में डॉ देवाशीष रथ, प्रो नंद जी कुमार और डॉ बिराजलक्ष्मी दास ने अपने विचार साझा किये.

इएमएसआइ की अध्यक्ष बनीं डॉ बिरजलक्ष्मी दास

इस अवसर पर शोध प्रस्तुतियों के लिए कई प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. साथ ही इएमएसआइ की वार्षिक आमसभा में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें डॉ बिरजलक्ष्मी दास को अध्यक्ष चुना गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKHILESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >