jamshedpur news : नये सहायक लोको पायलटों को आपदा राहत का दिया प्रशिक्षण

टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने विंटर प्रशिक्षण शिविर सीजन-टू के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे के नये सहायक लोको पायलटों को आपदा राहत कार्य का प्रशिक्षण दिया गया.

jamshedpur news :

टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने विंटर प्रशिक्षण शिविर सीजन-टू के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे के नये सहायक लोको पायलटों को आपदा राहत कार्य का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में हार्ट अटैक व कार्डियक अरेस्ट में अंतर, सीपीआर देने की विधि डिजिटल व पीपीटी के माध्यम से समझायी गयी. सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने ठंड में हार्ट अटैक के बढ़ते खतरे की जानकारी दी. साथ ही फायर फाइटिंग और एलपीजी गैस लीकेज से लगी आग बुझाने का डेमो भी कराया गया. इसमें रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड कोलकाता, मालदा, रांची के कुल 450 प्रशिक्षणार्थी सहायक लोको पायलट शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKHILESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >