जमशेदपुर : बागबेड़ा थानांतर्गत रेलवे स्कूल के पास गोलगप्पा विक्रेता आकाश कुमार से बदमाशों ने चाकू से हमला कर रुपये छीन कर मौके से फरार हो गये. आकाश ने इस संबंध में बागबेड़ा पुलिस को जानकारी दी है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. घटना बुधवार रात की है.
घटना के संबंध में आकाश ने बताया कि वह अपनी गोलगप्पा की दुकान बंद कर अपने घर की ओर जा रहे थे. उसी दौरान एक युवक ने उसे रोका और उससे समय पूछा. जब आकाश समय बता कर आगे बढ़ा तो युवक ने उससे रुपये निकालने की बात कही. जब आकाश ने रुपये देने से इंकार किया तो बदमाश युवक ने अपने साथियों को बुला लिया. उसके बाद चाकू से हमला कर रुपये लेकर फरार हो गया.
