Jamshedpur News : हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया आज व कल और टाटा-बरकाकाना 15 को रहेगी रद्द

Jamshedpur News : चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्यों के लिए ब्लॉक लिया जायेगा, जिसके कारण अलग-अलग दिन कई ट्रेनें रद्द रहेगी. वहीं कई को डायवर्ट व कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट करने का फैसला रेलवे ने लिया है.

कई ट्रेनों के मार्ग बदले, कई को किया गया शॉर्ट टर्मिनेट

Jamshedpur News :

चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्यों के लिए ब्लॉक लिया जायेगा, जिसके कारण अलग-अलग दिन कई ट्रेनें रद्द रहेगी. वहीं कई को डायवर्ट व कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट करने का फैसला रेलवे ने लिया है. रेलवे ने उक्त संबंधी में अधिसूचना जारी कर दी है. टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर पैसेंजर( 08151-08152) 15 जनवरी को, हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस (18175-18176) 13 व 14 जनवरी को, हटिया-राउरकेला पैसेंजर (58659) 13 व 14 जनवरी को रद्द रहेगी. वहीं राउरकेला-हटिया पैसेंजर (58660) 14 व 15 जनवरी को रद्द रहेगी. वहीं आनंद विहार टर्मिनल से 12 जनवरी को चलनेवाली पुरी एक्सप्रेस (18428) सवा तीन घंटे विलंब से रवाना हुई.

इन ट्रेनों के बदले मार्ग

रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस (22892) 16 जनवरी को अपने निर्धारित मार्ग कोटशिला-पुरुलिया-टाटानगर-खड़गपुर की बजाय परिवर्तित मार्ग कोटशिला-राजाबेड़ा-जमुनियाटांड-आद्रा-मेदिनीपुर-खड़गपुर होकर चलेगी. टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस (18601) 17 जनवरी को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल-पुरुलिया-कोटशिला-मुरी की बजाय परिवर्तित मार्ग चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी होकर चलेगी.

इन ट्रेनों को किया गया शॉर्ट टर्मिनेट

मालदा टाउन-सूरत साप्ताहिक एक्सप्रेस (13425) रांची 11 जनवरी से एक मार्च 2025 तक सूरत स्टेशन की बजाय उधना स्टेशन पर समाप्त होगी. सूरत-मालदा टाउन साप्ताहिक एक्सप्रेस (13426) वाया- रांची 13 जनवरी से तीन मार्च 2025 तक सूरत स्टेशन की बजाय उधना स्टेशन से खुलेगी. खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर मेमू एक्सप्रेस (18035-18036) 16 व 19 जनवरी को आद्रा स्टेशन पर रुकेगी और वहीं से रवाना होगी. इस अवधि में ट्रेन हटिया नहीं जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >