Jamshedpur News : दिन में बच्चों संग मंदिर समेत कई जगह गया, शाम में फंदे पर लटका मिला

Jamshedpur News : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बागुनहातु रोड नंबर-2 निवासी विजय राम (50 वर्ष) ने गुरुवार की देर शाम फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली.

Jamshedpur News :

सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बागुनहातु रोड नंबर-2 निवासी विजय राम (50 वर्ष) ने गुरुवार की देर शाम फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. घरवालों ने उन्हें फंदे से उतारा तो सांसें चल रही थी. आनन-फानन में परिजन उन्हें एमजीएम अस्पताल ले गये. लेकिन तबतक देर हो चुकी थी. डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के अनुसार विजय राम अपनी बीमारी को लेकर परेशान थे. गुरुवार को दिन में बच्चों के साथ सूर्य मंदिर समेत कई जगहों पर गये. शाम में अचानक उन्होंने फंदे से लटक कर जान दे दी. शव को एमजीएम अस्पताल के शीतगृह में रखा गया है. शनिवार को शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >