Jamshedpur News : मुंगेर से कम कीमत पर हथियार लाकर अपराधियों को महंगे में बेचने वाला ऐसे धराया

जुगसलाई पुलिस ने हथियारों की खरीद-बिक्री करने के मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में गरीब नवाज कॉलोनी, इमामबाड़ा के पास रहनेवाला जाहिद हुसैन उर्फ विक्की और महतो पाड़ा रोड निवासी मो. रेहान हुसैन शामिल है.

जाहिद हुसैन के खिलाफ आर्म्स एक्ट और मारपीट के कुल चार मामले दर्ज हैं

Jamshedpur News :

जुगसलाई पुलिस ने हथियारों की खरीद-बिक्री करने के मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में गरीब नवाज कॉलोनी, इमामबाड़ा के पास रहनेवाला जाहिद हुसैन उर्फ विक्की और महतो पाड़ा रोड निवासी मो. रेहान हुसैन शामिल है. पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्तौल और एक गोली बरामद की है. पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को गुरुवार को जेल भेज दिया. उक्त जानकारी गुरुवार को सिटी एसपी ललित मीना ने एसएसपी कार्यालय के सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी.

सिटी एसपी ने बताया कि जुगसलाई पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई नदी ब्रिज के नीचे कुछ अपराधकर्मी अवैध हथियार की खरीद बिक्री कर रहे हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने फौरन टीम का गठन कर छापेमारी की. जहां से दोनों को गिरफ्तार किया गया. सिटी एसपी ने बताया कि जाहिद हुसैन का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ जुगसलाई थाना में आर्म्स एक्ट और मारपीट के कुल चार मामले पहले से दर्ज हैं. दोनों ने मिलकर अब तक किन-किन गिरोह को और कितने हथियार की सप्लाई की है, पुलिस उसके बारे में पता लगा रही है.

68 हजार रुपये में हुआ था सौदा

पुलिस ने बताया कि 68 हजार रुपये में हथियार का सौदा तय किया गया था. जाहिद हुसैन हथियारों की तस्करी करता था. वह बिहार के मुंगेर से कम कीमत पर हथियार लाकर अपराधियों को अधिक दाम पर हथियार देता था. बुधवार की रात मो. रेहान हुसैन जाहिद से हथियार खरीदने पहुंचा था. इस दौरान मो. रेहान ने उसे 28 हजार रुपये एडवांस भी दिया. गुरुवार को हथियार देने की बात हुई थी, मगर इससे पहले ही दोनों पकड़े गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >