ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट बना बाधा, बिजली-पानी कनेक्शन को लेकर जनता परेशान

जमशेदपुर में ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट के कारण बिजली-पानी कनेक्शन न मिलने पर विजय आनंद मूनका ने उपायुक्त से आदेश पर पुनर्विचार करने की मांग की है.

प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर

फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (कोल्हान) विजय आनंद मूनका ने टाटा कमांड क्षेत्र में ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट के अभाव में नवनिर्मित भवनों और आवासों को बिजली व पेयजल का नया कनेक्शन नहीं दिए जाने के आदेश पर गंभीर आपत्ति जताई है. उन्होंने इस आदेश को जनहित के खिलाफ और अव्यावहारिक बताया.

इस संबंध में मूनका ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिखकर आदेश पर तुरंत पुनर्विचार करने और आम नागरिकों के हित में जरूरी निर्णय लेने का आग्रह किया है.

एक ही शहर में अलग-अलग नियम पर जताई आपत्ति

मूनका ने कहा कि इस आदेश से हजारों ऐसे परिवारों को परेशानी हो रही है, जिन्होंने अपनी जीवनभर की कमाई लगाकर घर या फ्लैट खरीदा है. कई भवन पूरी तरह तैयार हैं और लोग गृह प्रवेश भी कर चुके हैं, लेकिन सिर्फ ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण उन्हें बिजली और पानी जैसी जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं. यह आम नागरिकों के साथ अन्याय है.

उन्होंने सवाल उठाया कि जब झारखंड के अन्य शहरों या पूर्वी सिंहभूम जिले के दूसरे क्षेत्रों में यह नियम लागू नहीं है, तो सिर्फ टाटा कमांड क्षेत्र के नागरिकों पर ही यह बाध्यता क्यों लागू की जा रही है. एक ही जिले के नागरिकों के लिए अलग-अलग नियम होना उचित नहीं है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev bhardwaj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >