बिजली बिल का ऑनलाइन भुगतान व नया कनेक्शन देने का गेट वे प्रभावित, उपभोक्ता परेशान
मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर
बिजली बिल का ऑनलाइन भुगतान व नया कनेक्शन देने का गेट वे पिछले दो दिनों से प्रभावित है. इस कारण शुक्रवार को ऑनलाइन बिजली बिल का भुगतान नहीं हो पाया. इससे उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने और नया कनेक्शन लेने के लिए कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ा. इस संबंध में शुक्रवार को जमशेदपुर विद्युत कार्यपालक अभियंता के कार्यालय में एक शिकायत दर्ज की गयी है. दूसरी ओर जमशेदपुर कार्यपालक अभियंता आनंद कौशिक ने बताया कि शुक्रवार को झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के ऑनलाइन के सर्वर में मरम्मत कार्य चल रहा है. उम्मीद है कि शनिवार को सर्वर मरम्मत का काम पूरा हो जायेगा और सामान्य दिनों की भांति ऑनलाइन सेवा शुरू हो जायेगी.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।