मुख्यसंवाददाता, जमशेदपुर
आम मतदाताओं की सुविधा के लिए वोटर हेल्प लाइन एप बनाया गया है. इस एप के माध्यम से मतदाता हर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इस एप की मदद से वोटर्स मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं. एप में वोटर रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा है, इसमें अगर आपका वोट रजिस्टर्ड नहीं है तो इस ऐप की मदद से वोटर्स चुनाव सूची में अपना वोट रजिस्टर कर सकते हैं. इतना ही नहीं रजिस्ट्रेशन डिटेल्स में सुधार कर सकते हैं. इसी तरह वोटर स्लिप डाउनलोड भी कर सकेंगे. इस हाइटेक एप से वोटिंग के लिए योग्य यूजर्स इलेक्टोरल रोल या फिर डिजिटल फोटो वोटर स्लिप भी डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा इस ऐप पर यूजर्स चुनाव से जुड़ी जानकारियां, रिजल्ट अपडेट और उम्मीदवारों के बारे में डिटेल्स जान सकते हैं.फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं वोटर हेल्पलाइन एप
आप वोटर हेल्प लाइन एप को गुगल प्ले और एप्पल एप स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं. यह एप यूजर्स की किसी भी प्रकार की जानकारी स्टोर नहीं करता है. यह एप मतदाता सूची, वोटर रजिस्ट्रेशन फॉर्म, मॉडिफिकेशन, डाउनलोड डिजिटल फोटो वोटर स्लिप, शिकायत, उम्मीदवार की डिस्प्ले, रियल टाइम इलेक्शन रिजल्ट डेटा जैसी अहम जानकारी ऑफर करती है.एप यूजर्स को वोटर कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करने की सुविधा देता है.
