Jamshedpur News :
शहर में 12 जून से ऑटो का नया रेट लागू होने जा रहा है. डीजल और सीएनजी की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी को देखते हुए शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक संचालक संघ की ओर से इसका नया रेट चार्ट जारी कर दिया गया है. कई स्टॉपेज पर 5 रुपये तक की बढ़ोत्तरी का फैसला लिया गया है. संघ के महासचिव श्याम किंकर झा ने बताया है कि डीजल और सीएनजी में औसतन 9 रुपये तक की बढ़ोत्तरी हो चुकी है. ऑटो रिक्शा की संख्या बढ़ गयी है. सभी ऑटो चालकों को सवारी मिलना भी मुश्किल हो जाता है. ऑटो का पार्ट्स का भी रेट बढ़ गया है, जिस कारण कई स्टॉपेज पर रेट बढ़ाया जा रहा है. यह बताया गया है कि इससे पहले 2021 में रेट बढ़ाया गया था. करीब पांच साल के बाद यह बढ़ोत्तरी की जा रही है. इसकी जानकारी प्रशासन को भी दी गयी है. नया रेट चार्ट :साकची से खुलने वाले ऑटो का रेट :
रूट का नाम–नया रेटबाराद्वारी-10 रुपयेभालुबासा, एग्रिको, सिदगोड़ा-15 रुपये
एनएमएल बागुनहातू – 20 रुपयेबारीडीह व न्यू बारीडीह – 20 रुपये
बारीडीह बस्ती व मर्सी अस्पताल – 25 रुपयेमानगो चौक-15 रुपये डिमना चौक-15 रुपये
मानगो चौक, आजाद बस्ती – 15 रुपयेगरीब कॉलोनी, चेपा पुल-20 रुपयेपारडीह चौक – 25 रुपयेकपाली टीओपी – 25 रुपये
सोनारी ऐरोड्राम – 15 रुपयेकागलनगर – 20 रुपयेटीएमएच, धातकीडीह – 15 रुपयेकदमा बाजार, शास्त्रीनगर – 20 रुपये
केपीएस स्कूल कदमा – 25 रुपयेगोलमुरी टिनप्लेट – 15 रुपयेनीलडीह, लेबर ब्यूरो – 20 रुपयेखड़ंगाझाड़ प्लाजा – 25 रुपये
बर्मामाइंस – 15 रुपयेबर्मामाइंस, रेलवे स्टेशन – 20 रुपयेजेम्को – 30 रुपयेबिष्टुपुर – 15 रुपये
जुगसलाई – 25 रुपयेजुगसलाई, रेलवे स्टेशन – 35 रुपयेबिष्टुपुर वीमेंस कॉलेज – 20 रुपयेआदित्यपुर एस टाइप – 25 रुपये
आदित्यपुर टोल ब्रिज – 30 रुपयेडीवीसी मोड़ – 35 रुपयेगम्हरिया लाल बिल्डिंग – 45 रुपयेकांड्रा – 60 रुपये
बिष्टुपुर से स्टेशन – 25 रुपयेजुगसलाई से स्टेशन – 15 रुपये