Jamshedpur News : शेयर बाजार में मुनाफा के चक्कर में युवक के खाते से उड़ गये 2.75 लाख रुपये

Jamshedpur News : परसुडीह थाना अंतर्गत राहरगोड़ा के एक व्यक्ति से साइबर गिरोह ने शेयर में मुनाफा का झांसा देकर 2.75 लाख रुपये की ठगी कर ली.

Jamshedpur News :

परसुडीह थाना अंतर्गत राहरगोड़ा के एक व्यक्ति से साइबर गिरोह ने शेयर में मुनाफा का झांसा देकर 2.75 लाख रुपये की ठगी कर ली. इस संबंध में पीड़ित ने साइबर थाना में मामले की शिकायत की है. जानकारी के अनुसार साइबर गिरोह के सदस्य ने युवक को वाट्सअप पर मैसेज भेजकर बताया कि शेयर बाजार में रुपये इनवेस्ट करने से काफी मुनाफा होगा.

इसके लिये 10 हजार रुपये खाता में जमा करने की बात कही. बातों ही बातों ने ठग ने युवक से उसका पैन कार्ड वाट्सअप पर भेजने को कहा. फिर स्कैनर भेजा. जिसके बाद पीड़ित युवक ठग के झांसे में आकर 10 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से भेज दिया. कुछ समय बाद युवक के खाते से कई बार में 2.75 लाख रुपये की निकासी कर ली गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >