सोशल मीडिया ग्रुप के साथियों ने श्राद्धकर्म के लिए 25 हजार रुपये मदद की

सोशल मीडिया ग्रुप जमशेदपुर एफसी के युवाओं ने अपने दिवंगत साथी फुटबॉलर के परिजन को 25 हजार रूपये मदद किया. विगत 28 अप्रैल को उनके साथी की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी.

जमशेदपुर.

फुटबॉलर सन्नी हेंब्रम व उनके साथी संजय सोय की विगत 28 अप्रैल को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी. इससे फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच शोक की लहर दौड़ गयी थी. शहर के फुटबॉल प्रेमियों द्वारा संचालित सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप जमशेदपुर एफसी ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया. जमशेदपुर एफसी ग्रुप के युवाओं ने दिवंगत साथी फुटबॉलर सन्नी हेंब्रम के परिजनों को श्राद्धकर्म में आर्थिक सहयोग प्रदान किया़. ग्रुप के युवाओं ने 25 हजार रुपये उनके पिता को प्रदान किया. इस अवसर पर ग्रुप के सुरजू बासके, अमृत डांग, इंद्रो हेंब्रम, सरोज सामद, बाबूलाल बोयपाई, बबलू पूर्ति समेत अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >