VIDEO: नए साल पर स्वागत को तैयार जमशेदपुर का जुबली पार्क, परिवार के साथ करें सेलिब्रेट

नए साल पर आप अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए जगह खोज रहे हैं तो यहां के सबसे फेमस जगह जुबली पार्क जरूर जाएं. झारखंड के जुबली पार्क में एंट्री फीस नहीं देनी होती है. यह जगह साकची गोलचक्कर से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

नए साल की शुरुआत होने जा रही है. लोग 2024 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 1 जनवरी यानी न्यू ईयर के मौके पर लोग अपने परिवार और फ्रेंड्स के साथ पिकनिक मनाने के लिए भी जाते हैं. अगर आप झारखंड में हैं तो हम आपको इस आर्टिकल के जरिए जमशेदपुर में मौजूद जुबली पार्क के बारे में बताएंगे, जहां आप नया साल सेलिब्रेट कर सकते हैं. झारखंड का सबसे बड़ा और सबसे ज़्यादा आबादी वाला शहर जमशेदपुर है. इसे टाटानगर के नाम से भी जाना जाता है. नए साल के दिन अगर आप अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए जगह खोज रहे हैं तो यहां के सबसे फेमस जगह जुबली पार्क जरूर जाएं. झारखंड के जुबली पार्क में एंट्री फीस नहीं देनी होती है. यह जगह साकची गोलचक्कर से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. बात करें इसकी खासियत की तो यह पार्क 200 एकड़ में फैला हुआ है. बात कर रहे हैं जुबली पार्क की तो आपको बता दें यहां पर एक से बढ़कर एक फूल-पौधे, पेड़, वॉटर फाउंटेन, मखमली घास देखने को मिल जाएंगी. इसके अलावा इस पार्क में पीने के लिए पानी, वॉशरूम और डस्टबिन की भी सुविधा मिल जाएगी. नए साल के मौके पर जुबली पार्क में सबसे अधिक पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है. पिकनिक मनाने के लिए यह जगह सबसे बेस्ट है. इस पार्क की खास बात यह है कि यहां वाहन पार्किंग का भी जगह है. बच्चे आराम से खेलकूद सकते हैं. जुबली पार्क में आप परिवार के साथ भी घूमने के लिए जा सकते हैं क्योंकि यहां का माहौल पिकनिक स्पॉट के लिए सबसे बेहतर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >