Durga Puja 2022: इंडियन सुपर लीग से पहले जमशेदपुर में विदेशी खिलाड़ियों ने की मां दुर्गा की आराधना

Durga Puja 2022: जेएफसी के सभी खिलाड़ियों ने पूरी श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और मां भगवती का आशीर्वाद लिया. मौके पर निर्भय सिंह ने कोच सहित सभी खिलाड़ियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.

Durga Puja 2022: दुर्गा पूजा का उत्सव पूरे देश में पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है. पश्चिम बंगाल के कोलकाता में जिस धूमधाम से पूजा का आयोजन किया जाता है, झारखंड (Jharkhand News) के भी कई शहरों में उसी तर्ज पर पूजा होती है. राजधानी रांची के अलावा जमशेदपुर (Durga Puja in Jamshedpur) की भी पूजा काफी मशहूर है. बड़े-बड़े पंडाल बनाये जाते हैं, मेले लगते हैं. देर रात तक भक्त पंडालों में जाकर दर्शन करते हैं.

काशीडीह पूजा पंडाल में विदेशी मेहमानों का सम्मान

भारत में पूजा की संस्कृति विदेशियों को भी आकर्षित करती है. इसका नजारा जमशेदपुर (Jamshedpur News) के काशीडीह पूजा पंडाल में देखने को मिला. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (Jamshedpur Football Club) के मुख्य कोच एडी बूथरॉयड अपनी पत्नी और टीम के स्टार खिलाड़ियों के साथ काशीडीह पूजा पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे. बूथरॉयड के साथ उनकी पत्नी एमा, जेएफसी के कप्तान पीटर हार्टली, ब्राजीलियन डिफेंडर एली साबिया, स्ट्राईकर चीमा व डिलडिलयाना काशाडीह दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे.

Also Read: जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति ने विवादों पर किया पटाक्षेप, सभी निष्कासन हुआ रद्द, शांतिपूर्वक पूजा आयोजित करने की अपील

विदेशी मेहमानों ने की मां भगवती की आराधना

पूजा पंडाल में दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से इन विदेशी मेहमानों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. इसके बाद जेएफसी के सभी खिलाड़ियों ने पूरी श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और मां भगवती का आशीर्वाद लिया. मौके पर निर्भय सिंह ने कोच सहित सभी खिलाड़ियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.

भक्तिमय माहौल देख अभिभूत हुईं कोच की पत्नी

मुख्य कोच की पत्नी भक्तिमय माहौल देख अभिभूत हो गयीं. उन्होंने कहा कि भारत की परंपरा अनोखी है. जेएफसी के कोच ने भी कहा कि भारत की संस्कृति को मैं हमेशा पढ़ता था, यहां आकर मुझे नजदीक से जानने और समझने का मौका मिल रहा है. कई नन्हें प्रशंसकों ने खिलाड़ियों व कोच के साथ सेल्फी भी ली. खिलाड़ी व कोच को देखकर काशीडीह दुर्गा पूजा पंडाल में ‘जमकर खेले जमशेदपुर’ का नारा भी लगा.

7 अक्टूबर से शुरू हो रहा है इंडियन सुपर लीग

उल्लेखनीय है कि जमशेदपुर की टीम इन दिनों शहर में रहकर 7 अक्टूबर से शुरू हो रहे इंडियन सुपर लीग (Indian Super League) की तैयारी में जुटी है. जेएफसी की टीम इस सीजन का पहला मैच 11 अक्टूबर को जेआरडी में पड़ोसी राज्य ओड़िशा के खिलाफ खेलेगी. मौके पर सौगंध सिंह, शत्रुघ्न सिंह, जेएफसी टीम के मैनेजर रोहित सिंह व अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >