Jamshedpur News : कोहरे के कारण प्रभावित रही भुवनेश्वर से जमशेदपुर की उड़ान

Jamshedpur News : भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार की सुबह घने कोहरे के कारण विमान सेवाएं बाधित रहीं.

Jamshedpur News :

भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार की सुबह घने कोहरे के कारण विमान सेवाएं बाधित रहीं. सुबह करीब साढ़े छह बजे रनवे पर दृश्यता कम होने के कारण कई उड़ानों के मार्ग परिवर्तित करने पड़े और कई उड़ानों में देरी हुई, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा.

बीपीआइए के निदेशक प्रसन्न प्रधान ने बताया कि विमान परिचालन के लिए दृष्यता लगभग 550 मीटर होनी चाहिए. गुरुवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे दृष्यता गिरकर 50 मीटर रह गयी. प्रधान ने बताया कि भुवनेश्वर से जमशेदपुर जाने वाले छोटे विमानों की उड़ानें में भी कोहरे के कारण देरी हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >