तीन साल से गंभीर बीमारी से जूझ रही पांच वर्षीय अर्शीफा का निधन

जमशेदपुर की 5 वर्षीय अर्शीफा का दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया. वह तीन साल से गंभीर बीमारी से जूझ रही थी. परिवार और समाजसेवियों ने इलाज की कोशिश की थी.

जमशेदपुर: कपाली कबीरनगर निवासी पांच वर्षीय मासूम अर्शीफा आखिरकार जिंदगी की जंग हार गयी. दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसने अंतिम सांस ली. अर्शीफा पिछले तीन वर्षों से एक गंभीर बीमारी से ग्रसित थी. उसके इलाज के लिए करीब 20 लाख रुपये की जरूरत थी. आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की अपील पर पार्षद परवीन बानो ने अपने 75 दिनों का मानदेय देकर सहयोग किया था. समाजसेवी हाजी सद्दाम हुसैन ने बताया कि मंगलवार देर रात मासूम का पार्थिव शरीर एंबुलेंस से जमशेदपुर के लिए रवाना कर दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev bhardwaj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >