Jamshedpur News :
आजादनगर थाना अंतर्गत रोड नंबर 17 में नमरा अपार्टमेंट परिसर में बुधवार की रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान दोनों ओर से एक-दूसरे पर चाकू से हमला किया गया. इस घटना में एक पक्ष से फरहान खान उर्फ राजा घायल हो गया. जबकि दूसरे पक्ष से शेख गनी इमाम को चाकू लगा. शेख गनी इमाम का एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है. जबकि फरहान खान उर्फ राजा का टीएमएच में इलाज चल रहा है. इस संबंध में दोनों पक्षों ने आजादनगर थाना में एक-दूसरे पर मारपीट व चाकू से हमला करने का केस दर्ज कराया है. पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष एक ही अपार्टमेंट में रहते हैं. दोनों के बीच पूर्व से विवाद है. इस कारण दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला किया गया है. मामले की जांच की जा रही है. काउंटर केस दर्ज किया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
