जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम तैराकी संघ की वार्षिक आमसभा बैठक मंगलवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संपन्न हुई. बैठक के दौरान पूर्वी सिंहभूम तैराकी संघ की नयी कमेटी गठित की गयी. विभूति अडेसरा की जगह टाटा स्टील खेल विभाग के हेड कैप्टन मनीष सिन्हा को अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय तैराक रामबालक सिंह संघ के चेयरमैन की भूमिका निभायेंगे. नयी कमेटी में गौतम सिंह, आनंद शर्मा, ललन शुक्ला, इंद्रजीत सिंह बिंद्रा (उपाध्यक्ष), फिरोज खान (सचिव), अशोक कुमार सिंह (संयुक्त सचिव), प्रदीप सिंह (कोषाध्यक्ष), अभिषेक सिंह (संयुक्त कोषाध्यक्ष), युवराज पटेल, अदिति सिंह, मुन्ना सिंह व शुभम नायक (सदस्य) शामिल है.
East singhbhum swimming : पूर्वी सिंहभूम तैराकी संघ की नयी कमेटी गठित
जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम तैराकी संघ की वार्षिक आमसभा बैठक मंगलवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संपन्न हुई
