जमशेदपुर. तारापोर स्कूल, एग्रिको में आयोजित दो दिवसीय इंटर हाउस शतरंज प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गया. प्रतियोगिता में जेड हाउस के आर राज सूर्यवंश ने सात राउंड में कुल सात अंक अर्जित करते हुए खिताब अपने नाम किया. गार्नेट हाउस के करणदीप सिंह दूसरे व इशानी चौधरी तीसरे स्थान पर रही. आर्शीवाद चौथे, अध्रिजा रॉय पांचवें स्थान पर रही. विजेताओं को प्रचार्या इशिता डे ने पुरस्कृत किया. मौके पर खेल शिक्षक कौशल सिंह, मनीष कुमार, मुख्य ऑर्बिटर चंदन कुमार प्रसाद मौजूद थे. इस टूर्नामेंट में कुल 120 खिलाड़ी शामिल हुए है. इसमें से 56 खिलाड़ी नॉकऑउट दौर में पहुंचने में कामयाब रहे थे.
Jamshedpur chees news : सात अंक के साथ आर राज सूर्यवंश बने चैंपियन
जमशेदपुर. तारापोर स्कूल, एग्रिको में आयोजित दो दिवसीय इंटर हाउस शतरंज प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गया.
