East singhbhum chess : रुद्रनील, विद्युषी मुंशी, मन्नया व सौरिश बने चैंपियन

जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंडर-7 व अंडर-13 शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से रविवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंडर-7 व अंडर-13 शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के अंडर-13 ओपन वर्ग में रुद्रनील रॉय (7.5 अंक) विजेता बने. देव आदित्य घोष (6.5) दूसरे, विवान बसाक (6.5) तीसरे, अंश सौरभ मिश्रा (6) चौथे व मयन झा (6) स्थान पर रहें. बालिका अंडर-13 आयु वर्ग में विद्युषी मुंशी (5.5) विजेता बनी. जायरा अहमद (5 अंक) दूसरे, इशानी चौधरी (5) तीसरे, दीपिका सिंह (4.5) चौथे व मोनाली विश्वास (4) पांचवें स्थान पर रही. अंडर-7 बालिका वर्ग में मन्नया मार्डी (4) पहले, विदिशा गुप्ता (3) दूसरे, आकर्षी माही (3) तीसरे, आरत्रिका सेन (2.5) चौथे व रिद्धि पूर्णवी पाणिग्रही (2) पांचवें स्थान पर रहीं. अंडर-7 ओवर वर्ग में सौरिश मैती (5 अंक) पहले, विवान प्रदीप मोरे (4) दूसरे , विराट प्रदीप मोरे (तीसरे), रुद्रांश सिंह (4) चौथे व गुनव चौहान (3.5) पांचवें स्थान पर रहे. विभिन्न वर्गों के विजेता व उपविजेता को आगामी राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में पूर्वी सिंहभूम जिला टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा. टूर्नामेंट में समापन समारोह में टाटा स्टील अकाउंट्स विभाग के एचओडी नितिन चंद्रा, पूरबी घोष, अंतरराष्ट्रीय ऑर्बिटर चंदन कुमार प्रसाद, सुचेता भुइंया, चिरंजी लाल, मनोज पांडे, अमन चौबे, शुभांगी वर्मा व अन्य लोग मौजूद थे. जिला शतरंज संघ के सचिव जयंत भुइंया ने धन्यावाद ज्ञापन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >