Jamshedpur shooting : काव्यप्ता ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने शूटिंग चैंपियनशिप में जीते पदक

रांची में ओएसजीएस राइफल एंड पिस्टल शूटिंग क्लब की ओर से पहली ओपन राइफल व पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया.

जमशेदपुर. रांची में ओएसजीएस राइफल एंड पिस्टल शूटिंग क्लब की ओर से पहली ओपन राइफल व पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में काव्यप्ता ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किये. अंडर-21 एयर राइफल पुरुष वर्ग में ऋषि राज (350 अंक) ने रजत पदक हासिल किया. वहीं, कैफ अंसारी (322 अंक) को कांस्य पदक मिला. अंडर-19 एयर राइफल पुरुष वर्ग में तुषार कुमार(329) को तीसरा स्थान मिला. एयर राइफल अंडर-19 एयर राइफल वर्ग में नेहा कुमारी (348) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया. अंडर-14 बालिका वर्ग में प्राची शर्मा (296) को कांस्य पदक मिला. ये सभी शूटर कोच अमरीश कुमार श्रीवास्तव की निगरानी में अभ्यास करते हैं. शहर में एकमात्र काव्यप्ता ग्लोबल स्कूल में ही छात्रों को शूटिंग की ट्रेनिंग दी जाती है. स्कूल परिसर में अभ्यास केलिए शूटिंग रेंज बनाए गये है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >