डूरंड कप : इंडियन आर्मी की आसान जीत

जमशेदपुर. इंडियन आर्मी की टीम ने बुधवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये डूरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के ग्रुप डी के एक मैच में असम राइफल्स को 3-0 से हराया.

जमशेदपुर. इंडियन आर्मी की टीम ने बुधवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये डूरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के ग्रुप डी के एक मैच में असम राइफल्स को 3-0 से हराया. जीत के साथ इंडियन आर्मी की टीम कुल तीन अंक अर्जित किये. चार टीमों की ग्रुप-डी अंक तालिका में इंडियन आर्मी छह अंक के साथ दूसरे स्थान पर है. बेहतर गोल अंतर के साथ पर जमशेदपुर की टीम पहले स्थान पर हैं. सेना के जवानों ने खेल के 6वें मिनट में एलन के शानदार गोल की बदौलत पहली बढ़त हासिल की. 68वें मिनट में मिले पेनाल्टी को प्रदीप सिंह ने गोल करके इंडियन आर्मी की बढ़त दो गुनी कर दी. 90वें मिनट में सेना के डिफेंडर सुनील बी ने करीब 25 गज की दूरी से लांग रेंजर शॉट लगाकर बॉल को टॉप लेफ्ट कॉर्नर में पहुंचा दिया और गोलकीपर को इसे रोकने का कोई मौका नहीं दिया. हालांकि असम के गोलकीपर शोभन देव विस्वास ने मुकाबले में कई बेहतरीन बचाव किये. इसमें एक पेनाल्टी किक भी शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >