Jamshedpur News : जिला पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, शांतिपूर्वक नया साल मनाने की अपील

Jamshedpur News : 31 दिसंबर को सड़क पर हुड़दंगियों पर नकेल कसने के लिए एसएसपी पीयूष पांडेय के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्र में डीएसपी और थाना प्रभारी की अगुवाई में पैदल फ्लैग मार्च किया गया.

Jamshedpur News :

31 दिसंबर को सड़क पर हुड़दंगियों पर नकेल कसने के लिए एसएसपी पीयूष पांडेय के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्र में डीएसपी और थाना प्रभारी की अगुवाई में पैदल फ्लैग मार्च किया गया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारी ने लोगों को चेताया कि शांतिपूर्ण माहौल में सभी नये वर्ष के आगमन की तैयारी और जश्न मनायें. सड़क पर हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा.

देर रात तक चली चेकिंग, कई पकड़ाये

बुधवार की देर रात तक पुलिस सड़क पर रही. इस दौरान पुलिस द्वारा रैश ड्राइविंग और ड्रंक एंड ड्राइव की जांच की गयी. ब्रेथ इनालाइजर के जरिये चालकों की जांच की गयी. पुलिस ने शहर में 32 जगहों पर चेकिंग की. जांच में पकड़े गये वाहनों को जब्त किया गया और वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >