Jamshedpur News : सांसद से टाटा-जयपुर सीधी रेल सेवा शुरू कराने की मांग

Jamshedpur News : नववर्ष के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने टाटानगर से जयपुर के लिए सीधी रेल सेवा शुरू कराने की मांग की.

Jamshedpur News :

नववर्ष के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने टाटानगर से जयपुर के लिए सीधी रेल सेवा शुरू कराने की मांग की. जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने बताया कि यदि इस बार भी टाटा-जयपुर रेल सेवा प्रारंभ नहीं हुई, तो समाज अपनी इस चिर प्रतीक्षित मांग को लेकर आंदोलन करने को बाध्य होगा.

उन्होंने बताया कि सांसद विद्युत वरण महतो ने आश्वस्त किया है कि आगामी बजट सत्र में वे टाटानगर-जयपुर सीधी रेल सेवा का विषय संसद में उठायेंगे. प्रतिनिधिमंडल में महासचिव प्रदीप मिश्रा, आकाश शाह, मारवाड़ी समाज काशीडीह के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, महेश छापोलिया, राहुल अग्रवाल एवं अंकित मोदी शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >