टाटा कमिंस : शराब पीकर ड्यूटी आने पर कर्मचारी सस्पेंड

टाटा कमिंस कंपनी प्रबंधन ने कार्यस्थल पर अनुशासन और सुरक्षा मानकों को लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया है. कंपनी ने बी-शिफ्ट में शराब पीकर ड्यूटी पर आने वाले एक कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

टाटा कमिंस कंपनी प्रबंधन ने कार्यस्थल पर अनुशासन और सुरक्षा मानकों को लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया है. कंपनी ने बी-शिफ्ट में शराब पीकर ड्यूटी पर आने वाले एक कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. यह मामला करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है. इस कार्रवाई के बाद से कंपनी के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है. संबंधित कर्मचारी जब ड्यूटी पर आया, तो उसके व्यवहार को देखकर प्रबंधन को संदेह हुआ. सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल उसकी मेडिकल जांच करायी गयी. जिसमें शराब के सेवन की पुष्टि हुई. कंपनी प्रबंधन ने इसे प्रोसेस सेफ्टी और सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन माना है. प्रबंधन का कहना है कि यह कमिंस कोड ऑफ बिजनेस कंडक्ट और कंपनी के नियमों के तहत मिसकंडक्ट की श्रेणी में आता है.

सुनवाई से पहले सीधे कार्रवाई

इस मामले में सबसे चर्चा का विषय प्रबंधन की सख्त कार्यशैली रही. इससे पूर्व जब भी ऐसे मामले सामने आये थे. प्रबंधन पहले विभागीय जांच और सुनवाई करता था. उसके बाद कार्रवाई की जाती थी, लेकिन इस बार कर्मचारी को सीधे सस्पेंड कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ASHOK JHA

ASHOK JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >