Jamshedpur News : कमिंस इंडिया : चौथी तिमाही में रिकॉर्ड 11,950 करोड़ की बिक्री, मुनाफा 22% बढ़ा
कमिंस इंडिया लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के वित्तीय परिणाम घोषित किया है. वित्तीय वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री 18 प्रतिशत बढ़त के साथ 11,950 करोड़ पर पहुंच गया.
कमिंस इंडिया लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के वित्तीय परिणाम घोषित किया है. वित्तीय वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री 18 प्रतिशत बढ़त के साथ 11,950 करोड़ पर पहुंच गया. शुद्ध मुनाफा 22 प्रतिशत बढ़कर 2,330 करोड़ रहा. टैक्स से पहले का मुनाफा भी 24 प्रतिशत बढ़कर 3,104 करोड़ रहा. कमिंस इंडिया की प्रबंध निदेशक (एमडी) श्वेता आर्य ने खुशी जताते हुए कहा कि रिकॉर्ड राजस्व और मुनाफे के साथ वित्त वर्ष का समापन हमारे लिए उत्साहजनक है. हम परिचालन दक्षता और कड़े लागत अनुशासन के साथ आगे बढ़ रहे हैं. भविष्य के दृष्टिकोण पर कंपनी ने कहा कि देश में बुनियादी ढांचे पर सरकारी खर्च से घरेलू मांग स्थिर है. वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच कंपनी मजबूत बैलेंस शीट और उन्नत तकनीक के भरोसे निरंतर विकास के लिए तैयार है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.