सुंदरनगर : पटाखा गोदाम के स्क्रैप रूम में लगी आग

Sundernagar: Fire breaks out in scrap room of gulati firecracker godown

जमशेदपुर.

सुंदरनगर के गुलाटी पटाखा के गोदाम में मंगलवार शाम करीब सात बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इससे गोदाम के एक कमरे में रखा हुआ स्क्रैप जल गया. सुंदरनगर थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. जानकारी पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंची, आग पर काबू पाया. अगलगी की घटना में आग पटाखा वाले कमरे में नहीं पहुंचा. थाना प्रभारी ने कहा कि गोदाम में आग लगना बड़ी घटना को दावत देने के जैसा है. गोदाम के स्क्रैप कक्ष में शॉर्ट सर्किट कैसे हुई, इसकी जांच की जायेगी. पटाखा गोदाम के संचालन को लेकर नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं, इसकी जांच भी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >