Jamshedpur News : निगम की निधि का हो रहा बंदरबांट, बबुआ झा को ब्लैक लिस्ट करें : सरयू राय

Jamshedpur News : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम क्षेत्र की चरमरायी सफाई व्यवस्था और ठेकेदारों की मनमानी को लेकर मोर्चा खोल दिया है.

विधायक ने मानगो के सफाई ठेकेदार पर बोला हमला, उप नगर आयुक्त को लिखा पत्र

50 की जगह केवल 15 मजदूर लगाकर सरकारी धन के दुरुपयोग का लगाया आरोप

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी होने के कारण मनमानी करने का दावा

Jamshedpur News :

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम क्षेत्र की चरमरायी सफाई व्यवस्था और ठेकेदारों की मनमानी को लेकर मोर्चा खोल दिया है. श्री राय ने मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त को एक पत्र लिखकर सफाई कार्य में भारी लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार बबुआ झा के खिलाफ तत्काल दंडात्मक कार्रवाई करने और उनकी फर्म को काली सूची (ब्लैक लिस्ट) में डालने की मांग की है. विधायक ने स्पष्ट कहा कि ठेकेदार जानबूझकर सफाई कार्य में हीलाहवाली कर रहे हैं और जनता को नारकीय स्थिति में रहने को मजबूर कर रहे हैं.

निधि का दुरुपयोग और मजदूरों की कमी

विधायक सरयू राय ने पत्र में खुलासा किया है कि मानगो के आजाद नगर क्षेत्र में सफाई के लिए नियुक्त ठेकेदार बबुआ झा और उनके सहकर्मी निर्धारित संख्या के अनुरूप मजदूर नहीं लगा रहे हैं. उन्होंने बताया कि एक माह पूर्व जब उन्होंने निगम के सुपरवाइजरों की उपस्थिति में औचक निरीक्षण किया था, तब मौके पर 50 की जगह मात्र 15 सफाईकर्मी ही पाये गये थे. यह सीधे तौर पर निगम की निधि का दुरुपयोग और सरकारी धन की लूट है. सरयू राय ने कहा कि बबुआ झा पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के खासमखास हैं और वह ””मेयर पति”” बनने की अभिलाषा पाले हुए हैं. इसी राजनीतिक संरक्षण के कारण क्षेत्र में कचरे का अंबार लगा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >