Jamshedpur news. चाकुलिया में फैला चिकनपॉक्स, मेडिकल टीम पहुंची

पाथेरचकरी गांव में चिकनपॉक्स फैलने की जानकारी सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल को मिली

Jamshedpur news. चाकुलिया में लगातार चिकन पॉक्स के मरीज मिल रहे हैं. शनिवार को भी चाकुलिया सीएचसी के अंतर्गत पाथेरचकरी गांव में चिकनपॉक्स फैलने की जानकारी सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल को मिली. सिविल सर्जन के निर्देश पर जिला सर्विलेंस विभाग कि टीम चाकुलिया पहुंची.

जांच के लिए तीन लोगों का नमूना लिया

टीम में शामिल जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ असद, सुशील तिवारी, अरुण कुमार, सहिया ने जांच के दौरान पाया कि चार लोग चिकन पॉक्स से पीड़ित हैं. टीम ने जांच के लिए तीन लोगों का नमूना लिया. इसके साथ ही लोगों को चिकन पॉक्स से बचाव की जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >