झामुमो नेता गुलरेज के मौसेरे भाई का शव कल पहुंचेगा शहर

झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो के केंद्रीय नेता गुलरेज खान के मौसेरे भाई मो वसीम खान (55) का शव गुरुवार को बहरीन से जमशेदपुर पहुंचेगा. मंगलवार को बहरीन में जनाजे की नमाज कंपनी कर्मचारियों द्वारा अदा की गयी.

जमशेदपुर :

झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो के केंद्रीय नेता गुलरेज खान के मौसेरे भाई मो वसीम खान (55) का शव गुरुवार को बहरीन से जमशेदपुर पहुंचेगा. मंगलवार को बहरीन में जनाजे की नमाज कंपनी कर्मचारियों द्वारा अदा की गयी. बता दें कि शनिवार तड़के तीन बजे मो वसीम खान का ब्रेन स्ट्रोक से इंतकाल हो गया. मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर- एक सैफुल्लाह मस्जिद (गोल घर के पास) रहनेवाले मो वसीम खान के पुत्र मो अरशद ने बताया कि पार्थिव शरीर 22 अगस्त को तड़के साढ़े चार बजे कोलकाता हवाई अड्डा पहुंचेगा. इसके बाद सड़क मार्ग से जमशेदपुर लाया जायेगा. सैफुल्लाह मस्जिद में जनाजे की नमाज के बाद आजाद बस्ती कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >