भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, PM के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना और राष्ट्र निर्माण के संदेशों पर चर्चा की.

जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "मन की बात" कार्यक्रम के 136वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना. यह आयोजन बर्मामाइंस मंडल अंतर्गत भाजपा नेता सह फाउंड्री यूनियन मध्य विद्यालय के भवन प्रभारी कुलवंत सिंह बंटी के आवास पर हुआ.

कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर दिये गये संदेशों पर चर्चा की गयी. इस अवसर पर बर्मामाइंस मंडल महामंत्री सौरव श्रीवास्तव, बूथ अध्यक्ष संतोष ठाकुर, प्रदीप मिश्रा, मिंटू मिश्रा, महेंद्र रजक, अंकित श्रीवास्तव, विष्णु सिंह, अमरजीत सिंह, हरजोत सिंह समेत कई कार्यकर्ता व नागरिक मौजूद थे. अंत में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी और कार्यकर्ताओं ने पीएम के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev bhardwaj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >