भाजपा नेताओं पर लगा कांग्रेस समर्थकों को धमकाने का आरोप

प्रत्याशी डॉ अजय कुमार ने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया कि उनके समर्थकों को चुनाव प्रचार में जाने से रोकने की धमकी दी जा रही है.

डॉ अजय ने डीजीपी को ट्वीट कर कार्रवाई करने की मांग की

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय कुमार के समर्थकों को धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है. प्रत्याशी डॉ अजय कुमार ने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया कि उनके समर्थकों को चुनाव प्रचार में जाने से रोकने की धमकी दी जा रही है. डॉ अजय कुमार ने रविवार को ट्वीट कर डीजीपी अजय कुमार सिंह से बीजेपी के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने डीजीपी से शिकायत में बताया कि बीजेपी नेता कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को धमका रहे हैं, ताकि वो चुनाव में प्रचार से दूर रहें. डॉ अजय ने कहा कि हार की डर से भाजपा नेता कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को धमका रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >