खुद को जनगणनाकर्मी बता रहा है, तो रहें सावधान, आप भी इनकी तरह हो सकते हैं लूट के शिकार...

जमशेदपुर में एक महिला जनगणनाकर्मी बनकर आए लुटेरों का शिकार हुई. पूरी घटना और खुद को सुरक्षित रखने के तरीके जानें. सावधान रहें, ऐसे जालसाजों से बचें.

जमशेदपुर : अगर कोई खुद को जनगणनाकर्मी बता रहा है तो सावधान रहें. पूरे दस्तावेज जांचने के बाद ही घर के अंदर आने दें. अन्यथा आप कृष्णा उद्यान निवासी लीलावती अम्मा की तरह की लूट के शिकार हो सकते हैं. दरअसल मानगो थानांतर्गत जवाहरनगर रोड नंबर 15 स्थित श्री कृष्णा उद्यान, गोविंदा ब्लॉक निवासी लीलावती अम्मा को महिला समेत तीन अपराधियों ने उनके ही फ्लैट में बंधक बनाकर सोने के गहने और घर में रखे गहने लूट लिए. इसके बाद मौके से फरार हो गए. अपराधियों ने लीलावती अम्मा को बंधक बना कर उसके साथ मारपीट भी की. जिस दौरान उनका दांत टूट गया. साथ ही चेहरे समेत कई जगहों पर चोट लगी है. घटना सोमवार शाम की है.

जबरन फ्लैट में घुसे बदमाश, फिर लूट लिए गहने

घायल महिला लीलावती अम्मा ने बताया - सोमवार की शाम करीब चार बजे एक महिला उनके फ्लैट पहुंची. खुद को जनगणनाकर्मी बताया. उन्होंने सबसे पहले महिला को बताया - उन लोगों के मकान का जनगणनना हो चुका है. इतना कहने के साथ ही महिला जबरन उसके फ्लैट में प्रवेश कर गई. महिला के पीछे से दो युवक अचानक से आये और वो दोनों भी जबरन फ्लैट में घुस गये. उसके बाद तीनों ने मिल कर महिला को उसके फ्लैट में ही बंधक बनाया.

महिला के साथ मारपीट भी की

उसके बाद तीनों बदमाशों ने मिल कर महिला के साथ मारपीट की. इससे उनके चेहरे में चोट लगी है. मारपीट में उनका दांत भी टूट गया. इसके बाद बदमाशों ने जान मारने की बात कह कर उनके गले से सोने की चेन और कान की बाली उतरवा ली. उसके बाद उनके घर में रखे कुछ गहने की लूट कर ली. कुछ कीमती समान भी ले लिये. उसके बाद महिला को बालकोनी में बंद कर मौके से फरार हो गये.

बालकनी से चिल्ला की मदद की लगाई गुहार

अपराधियों के जाने के बाद महिला ने हिम्मत कर बालकॉनी से हल्ला मचाया. इसके बाद उन्होंने मदद के लिए आस पड़ोस में रहने वाले लोगों को आवाज लगाई. महिला की आवाज सूनने के बाद आस पड़ोस के लोग उनके फ्लैट पर आये और उन्हें बालकोनी से बाहर निकाला और सोसाइटी के लोगों को इसकी सूचना दी. फिर पड़ोसियों ने ही फोन कर घटना की जानकारी लीलावती अम्मा के पति बीएस पिल्लै को दी. जानकारी मिलने के बाद उनके बीएस पिल्लै आनन- फानन में मौके पर पहुंचे. उसके बाद पुलिस को सूचना दी.

जानकारी मिलने पर पुलिस ने की छानबीन

जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर आई. मामले की छानबीन करना शुरू कर दी. पुलिस मामले की पूरी जानकारी लेने के बाद आस पास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम शुरू कर दिया है. घटना की जानकारी पाकर सोसाइटी के लोगों ने तुरंत लीलावती के पति बीएस. पिल्लै को सूचना दी. बीएस. पिल्लै डिमना स्थित एक ऑटो शोरूम में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Sinha

Add image

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >