असीम मंडल से पूछताछ, समीर को साथ लेकर जंगलों की खाक छान रही STF, हथियार बरामद करना चुनौती

बंगाल एसटीएफ माओवादी सदस्य असीम मंडल की गिरफ्तारी के बाद नक्सली दंपति समीर महतो और मालती मुर्मू की तलाश में जुटी है. सीमावर्ती इलाकों में हथियारों की बरामदगी के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

घाटशिला : माओवादी सेंट्रल कमेटी के सदस्य असीम मंडल को 17 सितंबर को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे उस दिन पूर्वी मेदनीपुर जिला मुख्यालय में रखी. दूसरे दिन लेकर कोलकाता हेड क्वार्टर चली गयी. अदालत में प्रस्तुत कर रिमांड पर लिया और फिर एसटीएफ मुख्यालय में रख कर उसके पूछताछ की जा रही है. असीम मंडल की गिरफ्तार के ठिक दो दिन बाद 19 सितंबर को पूर्वी मेदनीपुर के सालबनी थाना क्षेत्र के गुप्त रूप से रह रहे नक्सली दंपति समीर महतो उर्फ मंगल और उसकी नक्सली पत्नी मालती मुर्मू को भी एसटीएफ ने गुप्त रूप से उठाया. पर अब तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है.

बंगाल-झारखंड सीमावर्ती इलाकों में ऑपरेशन चला रही पुलिस

खबर है कि पुलिस अब समीर को साथ लेकर बंगाल- झारखंड सीमावर्ती इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही है. उसके निशान देही पर असीम मंडल और मंगल एवं मालती के हथियार बरामद करने की कोशिश जारी है. जब पुलिस ने असीम मंडल को गिरफ्तार किया तो उसके पास हथियार नहीं था. मंगल और मालती के पास भी हथियार नहीं मिला है. सभी झारखंड के दलमा से घाटशिला के बीच किसी जंगल-पहाड़ में अपने हथियार छिपाकर और नक्सली वर्दी उतार कर आम ग्रामीण बनकर बंगाल की ओर चले गये थे.

तीनों के हथियार जब्त करना चुनौती

पर पुलिस के समक्ष तीनों के हथियार जब्त करना चुनौती है. तीनों की गिरफ्तारी हुई है. सरेंडर नहीं. इसलिए तीनों पुलिस को कितना सहयोग करेंगे यह समय बतायेगा. हालांकि सूचना है कि पुलिस असीम मंडल से संगठन के बारे में सूचना जुटा रही है. झारखंड-बंगाल के जंगलों में कहां क्या है. इसके बारे में पूछताछ कर रही है. अब तक बंगाल पुलिस झारखंड के किसी जंगल और पहाड़ में नहीं पहुंची है. सीमा से सटे अपने राज्य की सीमा के बीहड़ों में तलाशी जारी है. हालांकि बंगाल पुलिस इस संबंध में कुछ बोलने से बच रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. युनूस परवेज

मो. युनूस परवेज वर्ष 1995 से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने घाटशिला महाविद्यालय और रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और राजनीतिक विज्ञान ऑनर्स की डिग्री हासिल की है. इनकी राजनीति, अपराध, नक्सलवाद, खेल, शिक्षा और खेती किसानी की खबरों में विशेष रुचि है. डिजिटल जर्नलिज्म में 5 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >