Jamshedpur News : निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ ''भिक्षाटन'' और पोस्टकार्ड हस्ताक्षर अभियान शुरू

शहर के निजी स्कूलों में फीस के नाम पर हो रही कथित अवैध उगाही और तानाशाही के खिलाफ झारखंड शिक्षा उत्थान समिति ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है.

आजसू नेता चंद्रगुप्त सिंह ने किया आंदोलन का शंखनाद

कहा- सीएम हेमंत सोरेन तुरंत हस्तक्षेप कर लगाये लगाम

Jamshedpur News :

शहर के निजी स्कूलों में फीस के नाम पर हो रही कथित अवैध उगाही और तानाशाही के खिलाफ झारखंड शिक्षा उत्थान समिति ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है. गुरुवार को समिति ने पोस्टकार्ड हस्ताक्षर अभियान और ”भिक्षाटन” कार्यक्रम की शुरुआत की. इस आंदोलन का औपचारिक आगाज मुख्य अतिथि सह आजसू के केंद्रीय महासचिव चंद्रगुप्त सिंह ने किया. चंद्रगुप्त सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हस्तक्षेप की मांग की. उन्होंने कहा कि निजी स्कूल अभिभावकों का आर्थिक दोहन कर रहे हैं. सीएम बच्चों के भविष्य को देखते हुए निजी स्कूलों की इस मनमानी पर तुरंत रोक लगायें और फीस संरचना पर नियंत्रण के लिए कड़े नियम बनायें.

पैदल रांची जायेंगे, सीएम को सौंपेंगे 2 लाख पोस्टकार्ड

समिति के प्रमुख सदस्य क्रांति सिंह ने बताया कि अभियान के तहत दो लाख पोस्टकार्ड पर अभिभावकों का हस्ताक्षर कराया जायेगा. इन हस्ताक्षरित पोस्टकार्डों को लेकर समिति के सदस्य जमशेदपुर से रांची तक पैदल जायेंगे. रांची पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दो लाख पोस्टकार्ड सौंपकर दखल देने की गुहार लगायेगा. निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ केवल जमशेदपुर ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर जनजागरण अभियान चलाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >