नाश्ते में भी कटौती, अब नहीं मिलेगी पूड़ी, चाऊमीन पर भी रोक
वरीय संवाददाता , जमशेदपुर.टिमकेन कंपनी प्रबंधन ने गैस की बचत के लिए कैंटीन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. कर्मचारियों को मिलने वाले साप्ताहिक स्पेशल भोजन पर फिलहाल रोक लगा दी है. टिमकेन कंपनी में कर्मचारियों को सप्ताह में एक दिन विशेष भोजन परोसा जाता था. इसमें पूड़ी, पुलाव, चाऊमीन, दो तरह की सब्जियां, दाल-भात, सलाद और पापड़ शामिल होते थे. अब इसे बंद कर सामान्य दिनों की तरह साधारण भोजन परोसे जा रहे हैं.
प्रबंधन ने सुबह के नाश्ते के मेन्यू से सिंघाड़ा और पूड़ी-सब्जी हटा दिये हैं. इन्हें बनाने में गैस की खपत अधिक होती थी. अब इनके स्थान पर पोहा, ब्रेड, केला और भूंजा दिये जा रहे हैं, हालांकि रोटी पर रोक नहीं है. टिमकेन में स्थायी और ठेका कर्मियों के लिए अलग-अलग कैंटीन की व्यवस्था है.